प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- हीरागंज। महेशगंज थाने की शक्ति मिशन टीम प्रभारी दरोगा वंदना वर्मा की अगुवाई में शक्ति मिशन की आरक्षियों ने महिलाओं को सुरक्षा सम्मान संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक किया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण के बारे में जानकारी दी, किसी तरह की समस्या होने पर नि:संकोच पुलिस की मदद लेने को कहा। इस मौके पर महिला आरक्षी मीनू देवी, बीना, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.