सिद्धार्थ, मई 1 -- बांसी। मिशन शक्ति के तहत सर्किल बांसी के चारों थाना क्षेत्र में नियुक्त मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र की महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया। कोतवाली थाना बांसी, शिवनगर डिडई, जोगिया उदयपुर, खेसरहा पर नियुक्त मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र की महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...