नैनीताल, मई 31 -- भवाली। नगर पालिका सभागार में विधिक जागरुकता कार्यशाला में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की और उन्हें नशे से दूर रहने की नसीहत दी। कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी यहां पूर्व दर्जाधारी खष्टी बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार, रितु, इंद्र कपिल, मनो...