नैनीताल, मार्च 25 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में बुधवार को आरोही संस्था की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में डॉ. ज्योत्सना पंत ने महिलाओं को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया। जीआईसी जंगलियागांव में किशोरावस्था स्वास्थ्य सत्र का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का लाभ सभी को उठाना चाहिए। यहां सिमरन त्रिपाठी, कवि कुमार, विशाखा बिष्ट, सुशीला बिष्ट, जगदीश, दयाल, प्रकाश पांडे, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, बालम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.