हल्द्वानी, जुलाई 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नाबार्ड के सहयोग से दमुवाढूंगा-काठगोदाम में संचालित लीवलीहुड एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (एलईडीपी) के तहत 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एम्ब्रॉयडरी एप्लिक वर्क का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण हस्तशिल्प कार्यालय, अल्मोड़ा से सुमित और जिला उद्योग केंद्र की सीमा ने किया। समिति की सचिव निर्मला दर्मवाल ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...