विकासनगर, जून 17 -- दीपक मोहल युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। विभाग की ओर से विकासखंड चकराता के ग्राम औली में रोजगारपरक व्यावसायिक योजना के अंतर्गत 25 महिलाओं के लिए फल प्रसंस्करण एवं फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को आम का अचार, मुरब्बा, मूली, लहसुन, अदरक तथा अन्य फलों एवं सब्जियों के प्रसंस्करण और संरक्षण की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को खाद्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग तथा विपणन संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।

आर्थिक सशक्तिकरण का उद्देश्य विभागीय अधिकारी जितेंद्र वर्मा...