महिलाओं को दिया गया पोषण किट, किया गया जागरूक
महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं को पोषण किट देते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
महिलाओं की सेहत क्लब की आगामी अध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि पोषक युक्त भोजन करने से महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और जब महिला स्वस्थ रहेगी तो शिशु भी स्वस्थ रहेगा। कहा कि पोषक तत्वों का प्रयोग न करने से महिलाओं के अंदर सबसे अधिक एनीमिया की शिकायत मिलती है। पूर्व सचिव एवं कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कृष्णा साहनी ने कहा कि महिला अगर स्वस्थ है और अपने बच्चों को स्वस्थ रख रही है तो वह तीन पीढ़ी को स्वस्थ रखने का कार्य करेगी l उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जी, फल, अंडा दूध और पोषक तत्वों का अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.