बलरामपुर, मार्च 26 -- ललिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहनदास बाबा मंदिर परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम थाना निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक रामशरण यादव, महिला मुख्य आरक्षी गीता वर्मा और महिला आरक्षी आरती मिश्रा की टीम ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं, घरेलू हिंसा से बचाव और आत्मरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील क...