मेरठ, दिसम्बर 20 -- जानीखुर्द। जानी ब्लॉक के काजमाबाद गून गांव में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह ने किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कवलजीत सिंह, प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ सरला सिंह, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मरियम एवं ग्राम काजमाबाद गून से शिवानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार एवं रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.