लखनऊ, दिसम्बर 10 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी ब्लाक के चिलौली गांव के पंचायत भवन में बुधवार को महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान का समापन हुआ। इनिशिएटिव फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियां को घरेलू हिंसा, सुरक्षा, साइबर क्राइम और कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। फाउंडेशन के निदेशक अमित ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई महिलाओं और किशोरियों ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और छेड़छाड़ जैसे मुद्दों पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव अमित सिंह, प्रधान लेखराम समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...