लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-6 द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। गांव की महिलाओं को गृहवाटिका बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से की गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण में पीपल, आम, लीची, अमरूद, नींबू, बरगद और आंवला के पौधे लगाए। स्वयंसेवकों ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और यह हमें शुद्ध वायु, छाया तथा पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव की महिलाओं को गृहवाटिका के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किचन गार्डन के माध्यम से घर पर ही पालक, धनिया, मिर्च और बैंगन जैसी ताजी सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं। इस अवसर पर प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.