महिलाओं को कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर से जोड़कर बनाएंगे उद्यमी
लखनऊ, अगस्त 26 -- महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए मदद दी जाएगी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएम एफएमई) योजना के माध्यम से महिलाओं को उद्यम स्थापित करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। महिलाओं को कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर से जोड़कर उद्यमी बनाने में मदद की जाएगी।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह महिलाओं को अधिक से अधिक उद्यम स्थापित करने को प्रोत्साहित करें। अपर मुख्य सचिव, उद्यान व खाद्य एवं प्रसंस्करण बीएल मीणा ने बताया कि पीएम एफएमई योजना के अंतर्गत यूपी को कुल 31335 यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 27 हजार यूनिटों के लिए ऋण स्वीकृत हो चुका है। इन यूनिटों की औसत लागत लगभग चार लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पीएम एफएमई योज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.