नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का घोषणापत्र जारी किया। इसे संकल्प पत्र नाम दिया गया है। इसे जारी करते हुए अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर कई वादे राज्य की जनता से किया है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि टीएमसी के 15 साल का शासन बंगाल के लिए किसी बुरे सपने की तरह था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का यह संकल्प पत्र बंगाल के युवाओं और महिलाओं को उम्मीद देगा। शाह ने कहा कि टीएमसी ने अपने तीनों कार्यकाल में झूठे वादे किए। अमित शाह ने संकल्प जारी करते हुए बंगाल की जनता से वादा किया अगर भाजपा की सरकार बनती है तो अगले 6 महीने में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया...