महिलाओं को कैंसर रोकथाम और उपचार को लेकर जागरूक किया
गाज़ियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित स्काईटेक फेज-2 सोसाइटी में अशोक फाउंडेशन एवं यशोदा मेडिसिटी के सहयोग से महिलाओं में होने वाले कैंसर की रोकथाम, पहचान एवं उपचार को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ. इप्शिता साहू ने महिलाओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके शुरुआती लक्षण, समय पर जांच एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता को कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। अशोक फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुरंजन श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यशोदा मेडिसिटी द्वारा स्काईटेक सोसाइटी की कुछ महिलाओं के लिए अस्पताल में निशुल्क मैमोग्राफी एवं पाप टेस्ट जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.