देवघर, जनवरी 30 -- सारठ। आराजोरी पंचायत भवन में भारत सरकार के एकीकृत राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन योजना के तहत रांची की ग्रीनरी संस्था द्वारा गांव की महिला कृषकों को कृषि की नई तकनीक से अवगत कराने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक ज्योतिष पांडेय ने महिलाओं को बीज उपचार, जड़ उपचार, जैविक खाद निर्माण समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कृषि व उद्यान के क्षेत्र में चलाई जा रही दर्जनों योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में उद्यान से जुड़े खेती की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान पारंपरिक खेती के अलावे फलों, सब्जियों, फूलों आदि की खेती कर और अधिक आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन सके। इस दौरान सुनील कुमार, महिला कृषक सोनी देवी, सुषमा देवी, गीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.