फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- नवाबगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नवाबगंज की महिला पुलिस टीम ने कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं को किसी भी विषम परिस्थिति में न घबराने और सहायता के लिए तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। महिला पुलिस कर्मियों ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। एक नजर :महिलाओं को किया जागरूक , सुरक्षा का भरोसाफोटो 21परिचय मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...