रांची, अप्रैल 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना की पुलिस ने कोकर क्षेत्र के भाभानगर में दो महिलाओं को चेहरे पर कालिख लगाकर मुहल्ले में घुमाने के आरोप में नाबालिग समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गुंजा श्रीवास्तव भाभानगर की ही रहने वाली है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने गुरुवार को बताया कि 29 मार्च को बाइक चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने दो महिलाओं के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद दोनों के चेहरे पर कालिक पोतकर पूरे मुहल्ले में घुमाया था। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया था। इस घटना का पता चलने पर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने छापेमारी कर दो आरोपियों पंकज कुमार सिंह और संतना कुमारी उर्फ संतना मछुआ को गिरफ्तार कर उसी दिन जेल भेज दिया।मामले के अनुसंधान में अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.