उरई, फरवरी 20 -- कालपी। उकासा के परिषदीय विद्यालय में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं के हितों को लेकर चर्चा की और योजनाओं व कानून की जानकारी दी गई। विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में कालपी के तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने बताया महिलाओं के हितों व संरक्षण के लिए कानून में व्यवस्था की गई है। बताया महिलाओं का उत्पीडन कानूनी अपराध है। किशोरियों व महिलाओं का शोषण करने पर पास्को एक्ट के अंतर्गत कारवाई की जाती है। ट्रांसजेंडर के हितों में कानून में व्यवस्था की गई है। लेखपाल शिव मंगल पाठक ने ला हेल्पलाइन, एम्बुलेंस सेवा 108,102 तथा अन्य जानकारियां दी। नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आदि विषयों पर चर्चा की। शिविर में ग्राम प्रधान अनूप कुमार, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर,पी...