रिषिकेष, जून 13 -- भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'कम खाद्य तेल की थाली, सेहत से खुशहाली' कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्थानीय महिलाओं को कम खाद्य तेल वाला भोजन अपनाने को जागरूक किया गया। शनिवार को लच्छीवाला में 'कम खाद्य तेल की थाली, सेहत से खुशहाली' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि संतुलित और कम खाद्य तेल वाला भोजन अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। ऐसे अभियानों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह भी पढ़ें- जन कल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने खाद्य तेल बचाने की लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...