कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा सोमवार दोपहर कड़ा क्षेत्र के मुल्लनपुर गांव पहुंचीं। आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में माताओं और बहनों ने उनका फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्य ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा और स्वावलंबन पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूक किया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत लाइव प्...