मुरादाबाद, मार्च 7 -- सुन्नी पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को इफ्तार राशन किट वितरित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुषार कांत हिंदुस्तानी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे, उनके साथ समाजसेवी डॉ.आफताब हाशमी सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को राशन किट वितरित की गई और सभी ने इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि भविष्य ...