हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और चेष्ठा संस्था ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, कॉलेज छात्राओं और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी लगभग 100 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों ने वित्तीय साक्षरता, शिक्षा और उद्यमिता पर अपने विचार रखे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...