नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विधेयकों का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगा। यह एक शर्मनाक कानून है, जिसे सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए लाया गया है। बचपन की कहानियों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जादूगर होने को लेकर कटाक्ष किया, जिसका सत्ता पक्ष ने पुरजोर विरोध किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह का वक्तव्य देने के लिए राहुल गांधी की निंदा की और उनसे माफी मांगने को कहा। यह भी पढ़ें- मैं आर्टिस्ट हूं, चित्र बनाता हूं, मजा लीजिए; जादूगर की कहानी से राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला लोकसभा में महिला आरक्षण संविधेयकों पर चर्च...