महिलाओं को आधुनिक मार्केटिंग तकनीकों की जानकारी दी
गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद, संवाददाता। आरडीसी में शनिवार को भारतीय वर्किंग वूमेन संस्था की ओर से बिजनेस मीटअप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को आधुनिक मार्केटिंग तकनीकों और व्यापार विस्तार की रणनीतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमियों, प्रोफेशनल्स एवं व्यवसायी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थापक दीप्ति गुप्ता ने कहा कि संस्था देशभर में 80 हजार से अधिक महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने का कार्य कर रही है। संस्था की मेरठ और गाजियाबाद चैप्टर काउंसलर रूपाली गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए मजबूत नेटवर्क और सही मार्गदर्शन सफलता की कुंजी है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को आधुनिक मार्केटिंग तकनीकों की जानकारी दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.