अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। गेवाड़ संकल्प समिति की ओर से मुख्यमंत्री समेकित योजना का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। योजना के तहत महिलाओं को दो साल तक आधुनिक व नवीन कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री समेकित योजना के लिए चौखुटिया की दस ग्राम पंचायतों की सौ महिला किसानों का चयन किया गया। अब इन्हें नई व उन्नत किस्म के बीजों, आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि कृषि को बढ़ावा दिया जाा सके। संस्था प्रमुख भावना शर्मा ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी महिलाओं को कृषि, आत्मनिर्भरता व महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। यहां ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, कनिष्ठ प्रमुख सुप्रिया आर्या, ...