सिमडेगा, मार्च 11 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा पंचायत भवन में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष सह झामुमो जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा रोस प्रतिमा सोरेंग उपस्थित थी। जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रमुख दुतामी हेंब्रम, मुखिया अंजना लकड़ा उपस्थित थे। मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है। महिलाएं आगे बढ़ें और योजना का लाभ लें। वहीं दुतामी हेम्ब्रम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.