रामनगर, मार्च 31 -- रामनगर। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट के सहयोग से महिला व पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति ने एलईडीपी के अंतर्गत एंब्रॉयडरी एप्लिक वर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खताड़ी रामनगर में किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह की लगभग 90 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद भुवन सिंह डंगवाल ने किया। इस दौरान अध्यक्ष पर्मिला जोशी, सचिव प्रेमा अरोड़ा, सदस्य तारा कांडपाल, कंचन बिष्ट, हेमा रावत, अनीता रावत, पुष्पा ध्यानी, हेमा पाण्डेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.