महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिरसिया क्षेत्र की लगभग 30 महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कागज के थैला एवं बैग निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को कागज से पर्यावरण-अनुकूल थैला एवं बैग बनाने की विधि सिखाई गई। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सीखे गए कौशल के माध्यम से भविष्य में स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की। संस्थापिका शिल्पा कुमारी बर्मन ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.