मैनपुरी, मई 29 -- महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर करहल ब्लॉक परिसर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी कहा कि महिला आरक्षण बिल, उज्ज्वला योजना, सखी समूह, लखपति दीदी जैसे कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को दिशा दे रहे हैं। बीडीओ रुक्मणि वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना, विवाह अनुदान योजना, उज्जवला गैस योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा आदि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। ब्लॉक स्तर पर सभी योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वह आत्मनिर्भर बने। इस मौके पर मनोरमा सिंह, ममता चौहान, कल्पेंद्र भारती, शेर सिंह भदौरिया, एडीओ भुवनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, गौरव यादव, रवि याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.