मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में डॉ. तरिणी तनेजा द्वारा एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, चारु भारद्वाज सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. तरिणी तनेजा ने बांझपन के आधुनिक उपचार और डॉ. विवेक तनेजा ने कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने पर जानकारी साझा की। वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनु अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल और डॉ. दीप्ति अग्रवाल सहित कई प्रतिभागियों ने अनुभव साझा किए। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.