बस्ती, जून 12 -- बस्ती। विकास खंड बनकटी सभागार में एनआरएलएम के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह व बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर विस्तार मंथन हुआ। महिलाओं के विकास में स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक भूमिका पर अधिकारियों ने अपना विचार रखा। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने महिलाओं को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह ने बचत और छोटे उद्यमों को आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। इस मौके पर एनआरएलएम के अधिकारियों ने समूहों के गठन, संचालन और वित्तीय प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। बैंकिंग सुविधाओं और आजीविका गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यशाला में क्षेत्रीय प्रधान, अधिकारी, कर्मचारी और...