रामगढ़, मई 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड ने महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी की ओर से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जावेद हबीब पार्लर में नि:शुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन 26 कोप्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 17 जनवरी 2026 को की गई थी। कंपनी से संचालित यह पहला बैच है। जिसमें आसपास के क्षेत्रों की 10 युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम नौ माह का है। जिसे तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। इसमें ब्यूटी, मेकअप, हेयर कटिंग, हेयर ट्रीटमेंट सहित ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का विशेष प...