महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व अपने अधिकारों के प्रति किया गया सजग
गया, जून 15 -- महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को फतेहपुर प्रखंड की भारे पंचायत में मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला व बाल विकास निगम, बिहार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने भाग लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक समानता व महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी व महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.