आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल का मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को निर्देशित किया कि महिलाओं को सभी दवाएं और जांच की सुविधा अस्पताल में नि:शुल्क मिले। इसके साथ ही महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के बारे में जागरूक करें। इस दौरान चारू चौधरी ने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, गायनोकोलॉजी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथालॉजी लैब आदि का निरीक्षण किया। जनरल वार्ड और सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं से उनका हाल-चाल जाना। खाने-पीने, दवाओं की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को सभी दवाएं अस्पताल परिसर से ही दी जाएं। सभी प्रकार की ब्लड जांच, अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा अस्पताल में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.