सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को सरोथर कठौतिया गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, अपराध से बचाव और साइबर जागरूकता पर जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान टीम ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में बताया, टीम ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।इसके साथ ही महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों में 1090 वुमेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.