औरैया, मई 1 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के विभिन्न मार्गों और घरों में जाकर महिला सिपाहियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 'सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' नामक पंपलेट भी वितरित किए गए। मिशन नारी शक्ति टीम की सदस्य डिम्पल और खुशबू ने फीडर रोड सहित अन्य इलाकों में घर-घर जाकर महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, साइबर उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की अभद्रता की स्थिति में महिलाएं तुरंत पुलिस से संपर्क करें। आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। महिला सिपाहियों ने कहा कि किसी भी समस्या में घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। यह भी पढ़ें- बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को किया ...