महिलाओं को अधिकारों के लिए किया जागरूक
बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-05 के दूसरे चरण में जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थानों पर मिशन शक्ति केन्द्रों से जुड़ी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला हिंसा, घरेलू उत्पीड़न, छेड़छाड़ और साइबर अपराध जैसी घटनाओं से निपटने के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं एम्बुलेंस सेवा 108के उपयोग के बारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.