झांसी, जून 22 -- झांसी (मऊरानीपुर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मऊरानीपुर के बैनर तले नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन महावीर पार्क में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि महिला चौकी प्रभारी स्वाति रहीं। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों का बोध कराया। उन्हें आत्मनिर्भरता के बारे में बताया। साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। डॉ जमीला दीदी माउंट आबू ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करना आवश्यक है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। राजयोग प्रशिक्षिक बीके चित्रा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों, सकारात्मक सोच और आत्मिक मूल्यों से होता है। उन्होंने समर कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों, खेलों, माइंड एक्टिविटी...