मेरठ, अप्रैल 1 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। सब इंस्पेक्टर अंजू सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं अपने साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक थाने में महिला मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क स्थापित कराई है, जिससे महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। महिला हेड कांस्टेबल बबीता और महिला कांस्टेबल गीता ने हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...