कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन योजना के तहत संचालित जुट हस्तशिल्प केंद्र का निरीक्षण शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज ने किया। यह केंद्र महिला विकास समिति, कोडरमा के माध्यम से संचालित हो रहा है, जहां स्थानीय महिलाएं जुट से विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन एवं विविधता का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिल्पकारों की प्रतिभा को उचित मंच और बाजार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को तिलैया बाजार में जुट उत्पादों के लिए स्थायी मार्केटिंग प्लेस विकसित करने का निर्देश ...