मिर्जापुर, मई 1 -- कछवां,हिन्दुस्तान संवाद आदर्श नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां परिसर से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से "महिला जन आक्रोश मार्च" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरमैन मिताली जायसवाल रहीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने आरक्षण बिल पास न किए जाने पर विपक्षी दलों पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।मुख्य अतिथि मिताली जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- कस्बे में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.