महिलाओं के स्वास्थ्य और आईवीएफ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुमका, मई 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आईवीएफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों ने महिलाओं को संबोधित किया।डॉक्टरों ने बताया कि आज के समय में तनाव, लाइफस्टाइल और देर से शादी के कारण बांझपन की समस्या बढ़ रही है। समय पर जांच और सही इलाज से कई दंपतियों को संतान सुख मिल सकता है। आईवीएफ तकनीक अब सुरक्षित और सफल हो चुकी है, लेकिन इसके बारे में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.