गिरडीह, अप्रैल 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करने हेतु रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित महिला आक्रोश मार्च में गिरिडीह से भाजपा महिला मोर्चा की कई नेत्री व कार्यकर्ता शामिल हुई। इनके अलावा भाजपा के भी कई कार्यकर्ता रांची कूच किये थे। इस क्रम में शनिवार को मधुबन मोड़ पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के स्वाभिमान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और इंडी गठबंधन महिला विरोधी है। कहा कि जिन दलों ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया है, उन्हें सबक सिखाया जायेगा। यह भी पढ़ें- हजारों कार्यकर्ता आक्रोश मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.