नैनीताल, मार्च 5 -- गरमपानी। ग्राम प्रधान कृष्णा कार्की की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को 11 स्वयं सहायता समूहों को एक से 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने पर चर्चा की गई। महिलाओं को ग्राम संगठन परियोजना की जानकारी देकर समूहों को सशक्त बनाने और आवेदन प्रक्रिया समझाने पर जोर दिया। बैठक में उप ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, रंजन कुमार, नवीन चंद्र, कविता, दीपा कार्की, दीवानी बिष्ट, शांति, प्रेमा, रेनू, मुन्नी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.