मथुरा, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में महिलाओं के सामने पेशाब करने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। नामजद आरोपियों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार रात गांव जहांगीरपुर में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी थी। एक परिवार की महिलाएं घर की छत पर लेट कर आराम कर रही थीं। आरोप है कि किशन सिंह आदि के मकान पूरन के घर के सामने हैं। उनके परिवार के कुछ युवक अपने छत पर उसी दिशा में मुंह करके पेशाब करने लगे, जिस ओर महिलाएं सोई हुई थीं। इसे देख पूरन शर्मा ने इसका विरोध किया तो कई लोग एकत्रित हो लाठी, डंडा, सरिया लेकर उनके घर में घुस कर आये और हमला बोल दिया। इससे चीख-पुकार और मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मारपीट के दौरान पूरन के बेटे जीतू व नवल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भाई घायलावस्था में शिकायत करने मांट थाने चले गए। यह बात आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.