प्रयागराज, मार्च 9 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की पूर्व निदेशक प्रो. अनामिका राय ने किया। पहले दिन 'सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई' शीर्षक व्याख्यान आयोजन किया गया। प्रो. अनामिका रॉय ने महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को उजागर किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. अनुराधा कुमार ने महिलाओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर असंगठित क्षेत्रों में हो रहे भेदभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं की शारीरिक समस्याओं पर जोर डालते हुए महिलाओं की चुप्पी को सामाजिक रुग्णता बताया। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने सभी से महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने की अपील की। स्वागत प्रो. सरोज सिंह,स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.