मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- शादी समारोह से लौट रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व भोकरहेड़ी-मोरना मार्ग पर ई रिक्शा से खींचकर सरेआम मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती में रविवार को शहज़ाद मिरासी की बेटी की शादी संपन्न हुई। देर शाम मुजफ्फरनगर के कूकड़ा गांव निवासी महमान ई रिक्शा द्वारा घर लौट रहे थे। आरोप है कि कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि मोरना मार्ग पर गांव छछरौली में खेल मैदान के सामने पीछे से आए बाइक सवारों ने ई रिक्शा में सवार व्यक्तियों को खींच लिया तथा मारपीट शुरू की। मैदान में खेल रहे युवकों द्वारा पीड़ितों की जान बचाई। मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलो को जिला चिकित्सालय रेफर किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.