बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाने के एक गांव में सर्दी से बचने के लिए पांच महिलाएं आग जलाकर ताप रही थीं। इसी बीच गांव का चतुरानन पुत्र दिलीप वर्मा आया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की और धमकाया। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी आए दिन उनके साथ छेड़छाड़ करता है। गांव के लोग उससे भयभीत रहते हैं। पिछले पंचायत चुनाव में उसने पीठासीन अधिकारी व पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया था। इसका मुकदमा चल रहा है। वह कभी भी महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर सकता है। पुलिस ने चतुरानन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.