महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाला गिरफ्तार
चंदौली, मई 14 -- धानापुर। धानापुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने और आपत्ति जनक इशारे करने का आरोपित है। उपनिरीक्षक चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को सूचना मिली कि नरौली तिराहे पर स्थित इंडियन बैंक के सामने एक युवक महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है और अभद्र इशारे कर रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चन्द्रेश्वर सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू, इंदु पाल शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.