चंदौली, दिसम्बर 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 पर संगोष्ठी आयोजन किया गया l जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस अधिनियम के उपयोग तथा प्रयोग के विषय में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि समाज का सही विकास महिलाओं के सशक्तिकरण पर ही निर्भर है। वही उपप्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने कहा कि 2047 का विकसित भारत महिलाओं के असली विकास पर निर्भर करेगा। इस मौके पर डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. वंदना, डॉ. अजय कुमार सिंह यादव, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. इंद्रजीत सिंह, प्रो. शमीम राइन, यज्ञ नाथ पांडेय, अजय कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.